Signal Technology Foundation
हमारा मिशन
ओपन सोर्स प्राइवेसी तकनीक के ज़रिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करें और दुनिया भर में सुरक्षित संचार को मुमकिन बनाएं।
Organizational Structure
Signal Technology Foundation formed in 2018 to support Signal Messenger. The Foundation supports Signal's growth and global operations, while championing privacy for all.
निजता सबसे पहले
With our communications application, Signal, we believe protecting user privacy means keeping your data in your hands and out of anyone else's, including our own.
ओपेन सोर्स
As a committed member of the open source community, we publish our technology and share knowledge to encourage other companies to adopt our innovations.
गैर-लाभकारी
We're proud of our 501(c)(3) nonprofit status, and we're out to prove a nonprofit can innovate and scale as well as any commercial venture.
बोर्ड के सदस्य
Amba Kak
अंबा काक एक वकील और टेक्नोलॉजी पॉलिसी की विशेषज्ञ हैं। उन्हें सरकारी नियामकों, उद्योग, नागरिक समाज संगठनों, और परोपकारी संस्थाओं को सलाह देने का एक दशक से ज़्यादा का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। फ़िलहाल वह न्यूयॉर्क स्थित एक मुख्य पॉलिसी रिसर्च संस्था AI Now इंस्टीट्यूट की कार्यकारी निदेशक हैं। वह नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के साइबर सुरक्षा और प्राइवेसी इंस्टीट्यूट में वरिष्ठ फ़ेलो भी हैं।
अंबा ने अमेरिकी फ़ेडरल ट्रेड कमीशन में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम किया है। वहां उन्होंने नियामक को नई और उभरती तकनीकों से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया। AI Now से पहले, अंबा Mozilla में ग्लोबल पॉलिसी ऐडवाइज़र थीं। वहां उन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्र और अन्य जगहों पर डेटा की गोपनीयता से जुड़े कानूनों और नेटवर्क न्यूट्रैलिटी जैसे मुद्दों पर संगठन की नीतियां विकसित कीं और उन्हें आगे बढ़ाया। वह फ़िलहाल Mozilla Foundation में बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर कार्यक्रम समिति का हिस्सा हैं। अंबा ने भारत के नैशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ ज्यूरिडिकल साइंसेज से BA LLB (ऑनर्स) की है। उनके पास कानून में मास्टर (BCL) और ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय से इंटरनेट के सामाजिक विज्ञान में MSc की डिग्री है। ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय में उन्होंने रोड्स स्कॉलर के तौर पर भी अपनी भूमिका निभाई।
Brian Acton
Brian Acton is an entrepreneur and computer programmer who co-founded the messaging app WhatsApp in 2009. After the app was sold to Facebook in 2014, Acton decided to leave the company due to differences surrounding the use of customer data and targeted advertising to focus his efforts on non-profit ventures. In February of 2018, Acton invested $50 million of his own money to start the Signal Technology Foundation alongside Moxie Marlinspike. Signal Technology Foundation is a nonprofit organization dedicated to doing the foundational work around making private communication accessible, secure and ubiquitous.
Prior to founding WhatsApp and Signal Technology Foundation, Acton worked as a software builder for more than 25 years at companies like Apple, Yahoo, and Adobe.
Jay Sullivan
जे एक प्रोडक्ट बिल्डर हैं, जिन्हें कंज़्यूमर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रॉडक्ट और इंजीनियरिंग विभाग के नेतृत्व का व्यापक अनुभव है। हाल ही में वे Twitter (अब X) के कंज़्यूमर और रेवेन्यू प्रॉडक्ट के जनरल मैनेजर थे, जहां उन्होंने इंजीनियरिंग, प्रॉडक्ट, डिज़ाइन, रिसर्च और डेटा साइंस टीमों का नेतृत्व किया। Twitter से पहले, जे Facebook में थे, जहां उन्होंने पहले Reality Lab के AI असिस्टेंट के विकास का नेतृत्व किया। इसके बाद उन्होंने Messenger और Instagram Direct के लिए प्राइवेसी, इंटेग्रिटी, और सिस्टम प्रॉडक्ट की अलग-अलग टीम का नेतृत्व किया। Mozilla में जे प्रॉडक्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (SVP) और चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर (COO) थे। वहां उन्होंने Firefox के कई महत्वपूर्ण वर्ज़न का नेतृत्व किया, जब उसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही थी। वे खुले वेब और लोगों को ऑनलाइन ज़्यादा विकल्प और नियंत्रण देने के प्रबल समर्थक थे।
जे ने एक स्टार्ट-अप की भी स्थापना की। अपने करियर के शुरुआती वर्षों में उन्होंने Firefly Network (जिसका अधिग्रहण बाद में Microsoft ने किया) और Oracle में सॉफ़्टवेयर इंजीनियर और इंजीनियरिंग मैनेजर के रूप में काम किया।
उन्होंने येल कॉलेज से अप्लाइड मैथमेटिक्स में B.S. की डिग्री हासिल की और वे अमेरिका के कई पेटेंट के सह-आविष्कारक हैं।
Katherine Maher
कैथरीन मैहर, Wikipedia की संचालन करने वाले Wikimedia Foundation की पूर्व CEO और कार्यकारी निदेशक रही हैं। फ़िलहाल वह Atlantic Council में नॉन-रेज़िडेंट सीनियर फ़ेलो के रूप में कार्यरत हैं। उनका काम टेक्नोलॉजी, मानवाधिकार, और लोकतंत्र के आपसी संबंधों पर केंद्रित है। Wikimedia से पहले वह डिजिटल अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन Access Now में ऐडवोकेसी निदेशक थीं। मैहर काउंसिल ऑन फ़ॉरेन रिलेशंस की टर्म सदस्य, विश्व आर्थिक मंच की यंग ग्लोबल लीडर, और ट्रूमैन नेशनल सिक्योरिटी प्रोजेक्ट में सिक्योरिटी फ़ेलो भी हैं। वह सेंटर फ़ॉर टेक्नोलॉजी ऐंड डेमोक्रेसी, कंज़्यूमर रिपोर्ट्स, डिजिटल पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ़ अमेरिका, ऐडवेंचर साइंटिस्ट्स, और System.com के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर में शामिल हैं। साथ ही, वह अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ़ बेरूत की ट्रस्टी हैं। उन्हें अमेरिकी विदेश विभाग के फ़ॉरेन अफ़ेयर्स पॉलिसी बोर्ड में भी सदस्य नियुक्त किया गया है, जहां वह विदेश मंत्री को टेक्नोलॉजी पॉलिसी पर सलाह देती हैं। उन्होंने 2005 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स ऐंड साइंस से मध्य पूर्व और इस्लामिक अध्ययन में स्नातक की उपाधि हासिल की। इससे पहले वे मिस्र के काहिरा में स्थित अमेरिकन यूनिवर्सिटी के अरबी भाषा संस्थान और सीरिया के दमिश्क में स्थित Institut français d'études arabes de Damas (L'IFEAD) में पढ़ चुकी थीं।
Meredith Whittaker
Meredith Whittaker is Signal's President and a member of the Signal Technology Foundation Board of Directors.
उनके पास टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 17 साल से ज़्यादा का अनुभव है, जिसमें उद्योग, अकादमिक संस्थान, और सरकारी क्षेत्र शामिल हैं। Signal की अध्यक्ष बनने से पहले वह NYU में मिन्डेरू रिसर्च प्रोफ़ेसर थीं, और AI Now Institute की फ़ैकल्टी निदेशक के तौर पर सेवारत थीं जिसकी वे सह-संस्थापक भी थीं। उनके शोध और अकादमिक काम ने वैश्विक AI नीतियों को आकार देने और AI के बारे में लोगों की सोच को बदलने में मदद की। इससे आधुनिक AI के लिए ज़रूरी निगरानी-आधारित व्यावसायिक तरीकों और औद्योगिक संसाधनों के केंद्रीकरण को बेहतर ढंग से समझा जाने लगा। NYU से जुड़ने से पहले, उन्होंने एक दशक से ज़्यादा समय तक Google में काम किया। वहां उन्होंने प्रॉडक्ट और इंजीनियरिंग टीमों का नेतृत्व किया, Google के ओपन रिसर्च ग्रुप की स्थापना की, और M-Lab की सह-संस्थापक बनीं। M-Lab दुनिया भर में फैला एक नेटवर्क मापन प्लैटफ़ॉर्म है, जो आज इंटरनेट के प्रदर्शन से जुड़ा दुनिया का सबसे बड़ा ओपन डेटा स्रोत उपलब्ध कराती है। उन्होंने Google में लोगों को संगठित करने की पहल का नेतृत्व करने में भी अहम भूमिका निभाई। वह उन प्रमुख आयोजकों में से एक थीं जिन्होंने AI और उससे होने वाले नुकसान को लेकर उठी चिंताओं पर कंपनी की कमज़ोर प्रतिक्रिया का विरोध किया। वह Google Walkout की भी प्रमुख आयोजकों में शामिल थीं। उन्होंने व्हाइट हाउस, FCC, न्यूयॉर्क सिटी, यूरोपीय संसद, और कई अन्य सरकारों व नागरिक समाज संगठनों को निजता, सुरक्षा, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट नीति, और मूल्यांकन से जुड़े मामलों में सलाह दी है। उन्होंने हाल ही में अमेरिकी फ़ेडरल ट्रेड कमीशन की अध्यक्ष के साथ AI मामलों की वरिष्ठ सलाहकार के रूप में अपना कार्यकाल कामयाबी के साथ पूरा किया।
एमिरेट्स
Moxie Marlinspike
Signal के संस्थापक मॉक्सी मार्लिनस्पाइक हैं।